फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   They created dominance in the Mandal, now the daughters will show their strength in Ayodhya

Gonda News: मंडल में बनाया दबदबा, अब अयोध्या में दम दिखाएंगी बेटियां बेटियों ने मंडल में बनाया दबदबा, अब अयोध्या में दिखाएंगी दम

Wed, 23 Oct 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 23 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
They created dominance in the Mandal, now the daughters will show their strength in Ayodhya
गोंडा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चयनित की गई हैंडबाल की मंडलीय टीम। - संवाद
महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के मंडलीय ट्रायल चयनित हुई टीम
विज्ञापन

उतरौला रोड स्थित नेहरू स्टेडियम में जुटीं चारों जिलों की खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। सबजूनियर बालिका हैंडबाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटीं बेटियों ने बुधवार को मैदान पार कर लिया। देवीपाटन मंडल की टीम में शामिल होने के लिए गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती की बेटियों ने ट्रायल में विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर दी। 12 सदस्यीय टीम का चयन हो गया है। अब ये खिलाड़ी 25 अक्तूबर से अयोध्या में होने वाली प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी।
मंडलीय ट्रायल में सुबह से ही जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों का जमावड़ा शुरू हो गया। इसके बाद चारों जिलों की खिलाड़ियों का ग्रुप बनाकर प्रतियोगिता कराई गई। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सब जूनियर कैटेगरी की प्रतियोगिता के लिए अनुष्का सिंह, रोशनी, आफरीन, अनीषा शुक्ला, ममता पांडेय, रेनू, जान्हवी गुप्ता, अंकिता गुप्ता, चांदनी जायसवाल, प्रियंका उपाध्याय, साक्षी व छाया पटवा का चयन किया गया। जबकि निधि जायसवाल, नंदिनी मौर्या, सुधा मिश्रा, खुशी पांडेय व आस्था पांडेय को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि 25 से 28 अक्तूबर तक अयोध्या में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। जिसके लिए मंडलीय टीम घोषित कर दी गई है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षक अभय तिवारी, अनुज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




26 से होंगी एथलेटिक्स समेत कई प्रतियोगिताएं
गोंडा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 27 व 28 अक्तूबर को कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें जूनियर खिलाड़ी शामिल होंगे। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि 26 अक्तूबर को बालक वर्ग क्रिकेट, 27 को बालक फुटबाल, 28 अक्तूबर को बालिका हैंडबाल, बालक ताइक्वांडो, बालिका कबड्डी, बालक-बालिका एथलेटिक्स व बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता कराई जाएगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed