{"_id":"6aa592e2e74816f3910c6ee8","slug":"there-will-be-no-emergency-load-shedding-at-night-across-the-divisions-four-districts-gonda-news-c-100-1-gon1003-165956-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंडल के चारों जिलों में रात में नहीं होगी इमरजेंसी रोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंडल के चारों जिलों में रात में नहीं होगी इमरजेंसी रोस्टिंग
Sat, 12 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा/माधोपुर। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में 31 अक्तूबर तक रात में इमरजेंसी रोस्टिंग नहीं होगी। पावर कॉर्पोरेशन ने वन्यजीवों के हमले की आशंका को देखते हुए शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की मंजूरी दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय होने वाली दो से चार घंटे की इमरजेंसी कटौती से राहत मिलेगी।
बीते दिनों बहराइच के मटेरा क्षेत्र के जगापुरवा मटेही में शाम 06:10 से रात 09:10 बजे तक 33 केवी लाइन की रोस्टिंग की गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने छह वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। इसके बाद रात 10:25 से 12:25 बजे तक फिर रोस्टिंग की गई। बिजली गुल होने के कारण रात के अंधेरे में ग्रामीणों में वन्यजीवों को लेकर दहशत बढ़ गई थी।
कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर रात में बिजली कटौती रोकने का अनुरोध किया था। उन्होंने बरसात, बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों व विषैले जीव-जंतुओं के खतरे का मुद्दा उठाया था। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने भी बच्चे पर हमले की तस्वीर और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी थी। उन्होंने बताया कि वन्यजीवों के हमले की आशंका को देखते हुए रात में रोस्टिंग रोकने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, आपात स्थिति में बिजली कटौती का अंतिम अधिकार प्रणाली नियंत्रण के पास रहेगा।