{"_id":"66d9ed5be676df8610045181","slug":"there-was-a-conspiracy-with-me-twice-brij-bhushan-gonda-news-c-100-1-slko1029-123163-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे साथ दो बार हुआ षड्यंत्र : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे साथ दो बार हुआ षड्यंत्र : बृजभूषण
Thu, 05 Sep 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में भावुक हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। स्रोत: वीडियोग्रैब
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह डिग्री कॉलेज डुमरियाडीह में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बृहस्पतिवार को महिला पहलवानों के विवाद की चर्चा होने पर भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए।
महिला पहलवानों के धरना-प्रदर्शन और केस को लेकर उन्होंने मंच से कहा कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। कांग्रेस, दीपेंद्र और भूपेंद्र हुड्डा ने साजिश रची और मुझे बदनाम किया गया। बृजभूषण ने कहा- पहले मैं यही बात कहता था, आज पूरा देश कह रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि 1996 में मेरे साथ षडयंत्र हुआ तो मेरी पत्नी केतकी सिंह सांसद हुईं और 2023 में षड्यंत्र हुआ तो छोटा बेटा करण भूषण सिंह सांसद हुआ। उन्होंने डिग्री कॉलेज के छात्रों को स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण किया। इस दौरान उन पर महिला पहलवानों द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाने और प्रदर्शन की चर्चा विधान परिषद सदस्य अवधेश सिंह ने की थी।