{"_id":"6890f32ced0f4e73b70b8869","slug":"there-is-a-lot-of-excitement-in-the-rakhis-with-mahadev-shri-ram-and-shri-shyam-stamps-gonda-news-c-100-1-slko1028-141901-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महादेव, श्रीराम व श्री श्याम छाप की राखियाें की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महादेव, श्रीराम व श्री श्याम छाप की राखियाें की धूम
Mon, 04 Aug 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रक्षाबंधन को लेकर खरीदारी तेज हो गई है। भाई की कलाई पर चांदी और रेशमी धागों से बनी राखी सजेगी तो भाभी के लिए भी बहनें लुंबा खरीद रही हैं। कंगन के रूप में लुंबा काफी पसंद किया जा रहा है। भाई और भाभी के लिए बहनें डिजायनर लुंबा व राखी पसंद कर रही हैं। महादेव, श्रीराम व श्री श्याम छाप की राखियाें की भी खूब डिमांड है। कपड़ों व गिफ्ट आइटम के साथ ही सराफा बाजार में भी तेजी आ गई है।
रक्षाबंधन का उल्लास छाने लगा है। शहर में तरह-तरह की आकर्षक राखियों की बिक्री के लिए दुकानें सज गई हैं। रक्षाबंधन पर्व नौ अगस्त को है। इसको लेकर शहर के सभी बाजारों में लगाई गई दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। पीपल तिराहा, ठठेरी बाजार, भरत मिलाप चौराहा, चौक बाजार सहित अन्य बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। स्टोन जड़ित राखी, मोती वाली राखी, भाभी के लिए लुंबा, टेडीबियर राखी के साथ ही बच्चों के लिए लाइट वाली राखी बिक रही हैं। छोटे बच्चों के लिए कार्टून राखी की भी खूब मांग है।
राखी विक्रेता नीलेश ने बताया कि इस बार राखियों में खास कलेक्शन मंगवाया है। बहनों की पसंद के अनुसार टेडीबियर, नाम छपी राखी और डिजाइनर सेट्स को प्रमुखता दी गई है। कपड़ा व्यवसायी सोनू का कहना है कि इस बार ट्रेडिशनल लुक पर लोग ज्यादा जोर दे रहे हैं। बहनें लहंगा तो भाई कुर्ता-पायजामा खरीद रहे हैं। साड़ियों की भी खूब डिमांड है। बच्चों के कपड़े भी लोग खरीद रहे हैं।