फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Theft of idols has not been revealed yet

Gonda News: मूर्तियों की चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा

Thu, 11 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Theft of idols has not been revealed yet
परसपुर। राजमंदिर ठाकुरद्वारा से करोड़ों रुपये मूल्य की अष्टधातु की बेशकीमती भगवान राम-लक्ष्मण, लड्डू गोपाल की मूर्तियां और सिंहासन चोरी हुए लगभग पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। बीते 16 जुलाई की रात मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियां चोरी की वारदात हुई थी।
विज्ञापन


मंदिर के सर्वराकार कुंवर विजय बहादुर सिंह ‘बच्चा साहब’ ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने एसओजी और सर्विलांस सेल सहित पांच टीमें लगाकर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था। बच्चा साहब के अनुसार, लगभग 40 वर्ष पूर्व, जनवरी 1985 में भी इसी मंदिर के परिक्रमा मार्ग से माता पार्वती, सूर्य, गंगा और गणेश भगवान की मूर्तियां चोरी हुई थीं। उस वारदात का भी आज तक खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है। एसओजी और स्थानीय पुलिस मिलकर काम कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed