फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Theft in houses and shops in Sadashiv Bazaar

Gonda News: सदाशिव बाजार में मकान व दुकानों में चोरी

Mon, 23 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Theft in houses and shops in Sadashiv Bazaar
इटियाथोक। इटियाथोक के सदाशिव बाजार में रविवार रात चोरों ने उत्पात मचाया। घर में सेंध लगाकर नकदी व जेवर पार किए तो दुकानों के शटर व ताले तोड़कर हजारों का सामान उड़ा दिया।
विज्ञापन

सदाशिव बाजार निवासी राजकुमार साहू ने बताया कि रविवार देर रात पिछली दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोर बक्से से 30 हजार रुपये नकदी, मटर माला, पायल, बिछुआ सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

यहीं पर भोला दूबे की मोबाइल की दुकान में शटर तोड़कर घुसे चोर 12 हजार नकदी चुरा ले गए। तौकीर की पान की गुमटी का ताला तोड़कर नकदी व सामान चुरा लिया। भुसनू सोनी के सराफा की दुकान का शटर भी चोरों ने तोड़ दिया, लेकिन अंदर दाखिल नहीं हो सके। इसी तरह मनोज तिवारी की दुकान का भी शटर तोड़ दिया। प्रभारी एसओ राजेंद्र कनौजिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed