फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Theft at three places in one night

Gonda News: एक ही रात तीन स्थानों पर चोरी

Fri, 23 Oct 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Theft at three places in one night
मोतीगंज। चोरों ने एक ही रात में तीन स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया है। दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवर चोरी किए गए, जबकि शराब की दुकान से डीवीआर, नकदी और देशी शराब की पेटी पार कर दी गई।
विज्ञापन

पहली घटना कहोबा नेवादा गांव में दीपक कुमार के घर हुई। चोरों ने घर से एक लाख रुपये, दो जोड़ी पायल और सोने की माला चोरी कर ली। दूसरी घटना कुंदुरुखा गांव में श्रवण मौर्य के घर हुई। यहां चोरों ने सेंध काटकर घर में प्रवेश किया और करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर व नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

तीसरी वारदात कुंदुरखी चौराहे के पास स्थित अनुपम शुक्ल की शराब की दुकान पर हुई। चोर यहां से डीवीआर, 600 रुपये नकद और देशी शराब की एक पेटी चुरा ले गए। सूचना पर सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्ता को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed