फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The youth who fled after killing his girlfriend was arrested from Dhanepur

Gonda News: पंजाब में प्रेमिका की हत्या कर भागा युवक धानेपुर से गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The youth who fled after killing his girlfriend was arrested from Dhanepur
मुजेहना (गोंडा)। लुधियाना शहर में नौकरी करने वाला धानेपुर के रमखड़वा निवासी युवक वहां प्रेमिका की हत्या कर गांव भाग आया। रविवार को पंजाब से आई पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा और अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

लुधियाना पुलिस के इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा ने बताया कि धानेपुर की ग्राम पंचायत ख्वाजाजोत रमखड़वा निवासी सुनील ने लुधियाना में एक युवती से प्रेम संबंध बनाया। वह लुधियाना के डिवीजन नंबर तीन थाना क्षेत्र के फतेहगंज मोहल्ले के एक मकान में छह माह से उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। समय बीतता गया और दोनों के संबंधों में खटास आने लगी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। आठ जून 2025 को सुनील का प्रेमिका से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। प्रेमिका ने गुस्से में सुनील पर हाथ उठा दिया। यह बात सुनील को नागवार गुजरी और उसने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद भाग गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रेमिका के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई थी। तमाम साक्ष्यों को आधार बनाकर जांच की जा रही थी। पता चला कि वह भागकर गोंडा आ गया है। रविवार को आरोपी को धानेपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। धानेपुर इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस टीम हत्यारोपी सुनील को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed