फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The young man reached Babaganj from Bandayu in love

फेसबुकिया प्यार में बंदायू से बाबागंज पहुंचा युवक

Mon, 02 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The young man reached Babaganj from Bandayu in love
गोंडा। फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती और फिर प्यार करना बंदायू के रहने वाले एक युवक को मंहगा पड़ गया। सोमवार को वह युवती से मिलने के लिए बंदायू से बाबागंज स्थित प्रेमिका के घर पहुंच गया। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवक का विरोध किया।
विज्ञापन

दोनों के बीच हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई और फिर युवती के परिजनों ने थाने पर सूचना देकर पुलिस बुला ली और प्रेमी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। धानेपुर पुलिस ने युवक को शांति भंग की धारा में चालान किया है। इस वाकये को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा रही।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बाबागंज की रहने वाली एक युवती की दोस्ती फेसबुक को माध्यम से बंदायू जिले के मुजेरिया थाना क्षेत्र के मंगू गांव के रहने वाले सुनील से हो गई थी। धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार के चक्कर में सुनील अपनी प्रेमिका से मिलने सोमवार को बंदायू से बाबागंज स्थित प्रेमिका के घर पहुंच गया। सुनील को देखकर युवती के परिजन भड़क गए और सुनील व युवती के परिजनों में कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे नौबत हाथापाई तक जा पहुंची।
परेशान परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 के जरिए पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम सुनील को थाने ले आई। यहां भी वह प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा रहा। पुलिस ने उसे काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन सुनील किसी तरह से मानने को तैयार नहीं हुआ।

आखिरकार पुलिस ने सुनील को शांतिभंग की धारा में चालान कर मामले को रफादफा किया। प्रभारी थानाध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि बंदायू के रहने वाले सुनील नाम का युवक बाबागंज बाजार में बवाल कर रहा था। उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed