{"_id":"68505ff94c63e145320571eb","slug":"the-young-man-left-his-wife-and-took-his-sister-in-law-with-him-gonda-news-c-100-1-gon1003-139377-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शादी के एक माह बाद पत्नी को छोड़ सलहज को ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शादी के एक माह बाद पत्नी को छोड़ सलहज को ले गया युवक
Mon, 16 Jun 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना ( गोंडा)। धानेपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीते सात जून को एक युवक मनकापुर निवासी अपनी सलहज को लेकर चला गया। बाद में जब दोनों लौटे तो पत्नी ने पति से रिश्ता तोड़ लिया।
परिजनों के मुताबिक, धानेपुर के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी बीते छह मई को ही मनकापुर की रहने वाली युवती से हुई थी। युवती ने बताया कि उसके पति व सगे भाई की पत्नी (भाभी) के बीच संबंध हो गया। बीते 30 मई को पति ने उसे पीटकर मायके भेज दिया। मारपीट के बाद पत्नी मायके में इलाज कराने लगी तो बीते सात जून को पति व सलहज के साथ लापता हो गया।
मनकापुर कोतवाली में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई तो पिछले दिनों दोनों लौट आए। मगर विवाहिता ने पति और उसके भाई ने अपनी पत्नी के साथ रहने से इन्कार कर दिया। रविवार को मामला धानेपुर थाने पहुंचा। धानेपुर इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर मिलने के बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया। दोनों पक्षों ने किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद शादी में दिए गए दान दहेज को लौटाने की बात पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। (संवाद)