{"_id":"69176fff6a4c8b65800fdc36","slug":"the-young-man-fell-unconscious-after-being-injected-and-died-gonda-news-c-100-1-slko1026-147157-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: इंजेक्शन लगते ही बेहोश होकर गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: इंजेक्शन लगते ही बेहोश होकर गिरा युवक, मौत
Fri, 14 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
रामचरन। फाइल फोटो
डुमरियाडीह। कोंडर चौराहे पर संचालित झोलाछाप के क्लीनिक में इलाज के दौरान वजीरगंज के हजरतपुर निवासी रामचरन (45) की मौत हो गई। मृतक की पत्नी बिट्टन देवी ने गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
बिट्टन देवी ने बताया कि उनके पति के हाथ में दाने निकल आए थे, जिसका उपचार कराने बृहस्पतिवार शाम वह कोंडर स्थित बंगाली क्लीनिक गए थे। वहां इंजेक्शन लगाते ही रामचरन बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत वजीरगंज कस्बे के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वजीरगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल का कहना है कि प्रकरण की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक रामचरन के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। बेटी रजनी (17), मोहिनी (14), कामिनी (12), खुशी (6), रिया (4) और बेटा आशीष (9) है। रामचरन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।