{"_id":"a9545f947bd443c4c943d000cd6755d7","slug":"the-young-man-drank-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पीया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने पीया जहर
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराएदार से मकान खाली कराने की फरियाद न सुननेे पर एक युवक ने सोमवार को डीएम आवास के सामने जहर पी लिया। घटना की सूचना पर एडीएम व सीओ सदर मौके पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की जेब से एक पत्र मिला है, जिसमें हाकिमों द्वारा मकान खाली कराने की फरियाद न सुनने के कारण सुसाइड करने की बात लिखी गई है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनघुसरा गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह (35) पुत्र अरविंद कुमार सिंह के मुताबिक वजीरगंज बाजार में पट्टे में मिली जमीन पर उसने मकान बनवा रखा है, जिसे सात साल पहले किराए पर दे दिया था। तभी से किराएदार मकान पर काबिज है और वह खाली नहीं कर रहा है।
इसके लिए उसने डीएम व एसपी समेत कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मकान खाली कराने की फरियाद की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। हाकिमों की बेरुखी से परेशान होकर देवेंद्र ने सुबह डीएम आवास के सामने जहर पी लिया। यह घटना तब हुई, जब डीएम अजय कुमार उपाध्याय सोमवार को मुख्य सचिव की मीटिंग में लखनऊ गए हुए थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह व सीओ सदर अखंडप्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर देवेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि देवेंद्र की जेब से एक पत्र मिला है, जिसमें किराएदार से मकान खाली न कराने के कारण सुसाइड करने की बात लिखी गई है।