{"_id":"5f60f1b08ebc3efbac0d903b","slug":"the-workers-who-were-constructing-the-road-were-beaten-gonda-news-lko540311371","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण कर रहे मजदूरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण कर रहे मजदूरों को पीटा
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। उपाध्याय पुर ग्रंट गांव में मंगलवार को रास्ता बना रहे मजदूरों को अवैध कब्जेदारों ने जमकर पीटा। इससे तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मनकापुर क्षेत्र के ग्राम उपाध्याय पुर ग्रंट निवासी अमित वर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि लेखपाल व ग्राम प्रधान के निर्देश पर सोमवार को गांव में रास्ता निर्माण का कार्य चल रहा था। तभी अवैध कब्जेदार सहदेव, जगदेव व जगदेव की पत्नी ने मजदूरों पर हंसिया व डंडे से हमला बोल दिया।
जब वह बीचबचाव करने पहुंचा तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में मनीष भारती व सुनील को भी गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया है। अमित वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।