{"_id":"69d14e316868a313f2062df2","slug":"the-wheat-crop-ripened-due-to-the-westerly-wind-farmers-engaged-in-harvesting-gonda-news-c-99-1-brp1010-145734-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पछुआ हवा से पकी गेहूं की फसल, कटाई में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पछुआ हवा से पकी गेहूं की फसल, कटाई में जुटे किसान
Sat, 04 Apr 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के रेहरा बाजार में गेहूं की फसल सहेजते किसान। संवाद
रेहराबाजार। क्षेत्र में दो दिनों से चल रही पछुआ हवा के चलते गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए किसान कटाई-मड़ाई के कार्य में तेजी से जुट गए हैं, ताकि संभावित बारिश या तेज हवा से फसल को नुकसान न हो।
किसान भीखी लाल, बजरंगी, रामबक्स, नवादीन और रामसूरत ने बताया कि पछुआ हवा चलने से गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार हो गई है। मौसम साफ न रहने के कारण बारिश के अंदेशे से किसानों को फसल खराब होने की चिंता बनी हुई है। ऐसे में किसान दिन-रात खेतों में मेहनत कर कटाई का कार्य तेज कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि अगर इस समय बारिश या तेज आंधी आ गई तो तैयार खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है। इसी आशंका से किसान मजदूरों और हार्वेस्टर की मदद से जल्द से जल्द गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य पूरा करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के कई गांवों में खेतों में कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है।