फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The weather became pleasant due to rain

Gonda News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Thu, 22 May 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to rain
गोंडा। जिले में बीते तीन दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश के कारण मौसम सुहाना बना रहा। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आने वाले चार दिनों तक तापमान में नरमी बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार भोर सुबह तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं जिले के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। सुबह नौ बजे तक आसमान में काले बादल उमड़ते रहे। दोपहर में धूप निकली लेकिन वह ज्यादा प्रभावी नहीं रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार जिले में अभी चार दिनों तक इसी प्रकार के मौसम रहने के आसार हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने, हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


खरीफ की बोआई में जुटे किसान
सुहाना मौसम और जमीन में नमी होने का किसानों को फायदा मिल रहा है। वह खेतों की जोताई कर खरीफ के बोआई की तैयारी कर रहे हैं। कुछ किसान धान का बेरन डालने में जुट गए हैं। सुहाना मौसम होने के कारण किसानों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, जिससे वह पूरे दिन खेत में काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed