फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The votes of 102 councilors will be counted first

Gonda News: एक साथ 102 सभासदों के मतों की पहले होगी गणना

Thu, 11 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The votes of 102 councilors will be counted first
गोंडा। नगरीय निकाय निर्वाचन में मतगणना का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। सुबह आठ बजे से चार स्थानों पर मतों की गणना शुरू होगी। इसमें एक साथ 102 काउंटर पर वार्ड सभासद के मतों की गिनती शुरू होगी। पहले सभासद के मतों को ही गिना जाएगा। उसके बाद अध्यक्ष के प्रत्याशियों के मतों की गणना होगी।
विज्ञापन




मतगणना की व्यवस्था ऐसी बनी है कि मतगणना कार्मिकों पर पर्यवेक्षक नजर रखेंगे और हर वोट एजेंटों की नजर में गिना जाएगा। मतपत्र में लगे निशान एजेंट देखेंगे और फिर अलग-अलग निशान के बंडल बनेंगे। काउंटर पर सभासद और अध्यक्ष के दोनों की मतपेटिकाएं खुलेंगी, लेकिन बूथ पर अध्यक्ष के मतों की गिनती सभासद के बाद में होगी। किसी मत पर अगर निशान नीचे ऊपर है तो एजेंटों को संतुष्ट करके उसे उचित निशान वाले बंडल में रखा जाएगा। अवैध घोषित किए जाने वाले मतों की भी पहचान एजेंटों से कराई जाएगी जाएगा। दो चिह्नों पर निशान लगे होने या फिर निशान स्पष्ट न होने वाले मतों को अवैध घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन



शनिवार को मतगणना के साथ ही मतपेटिकाओं से किसे कितने वोट मिले हैं, इसका राज खुलेगा। दसों निकायों के 103 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और 865 सभासद के प्रत्याशियों को मिलने वाले मत शनिवार को तय हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मतगणना कार्मिक किसी के दबाव में न आएं : डीएम
नगर निकाय चुनाव की मतगणना पर जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने मतगणना कार्मिकों को मतगणना में किसी का दबाव स्वीकार नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि धैर्यपूर्वक अपना काम करें। अवैध मतों का निर्णय आरओ पर छोड़ दें। कहा कि मतगणना में विलंब न होने पाए इसका सभी कार्मिक विशेष ध्यान रखें। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने बृहस्पतिवार को शहर व तरबगंज के मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर निर्देश दिया। कहा कि मतगणना के दौरान निष्पक्ष होने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखना भी जरूरी है। इसलिए मतगणना के दौरान निर्धारित प्रक्रिया व नियमों का पालन सभी मतगणना कार्मिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed