फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The visitors hid in the bus to avoid the firing of the terrorists

Gonda News: आतंकियों की फायरिंग से बचने के लिए बस में छिप गए थे दर्शनार्थी

Thu, 13 Jun 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
The visitors hid in the bus to avoid the firing of the terrorists
बस खाईं में गिरने के बाद भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे आतंकी
विज्ञापन

मंजर याद कर सिहर उठते हैं देवी प्रसाद गुप्ता के परिवार के लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जम्मू संभाग के रियासी जिले में आतंकियों के हमले में जख्मी हुए देवी प्रसाद गुप्ता के परिवार के लोग फायरिंग का मंजर याद कर आज भी सिहर उठते हैं। देवी प्रसाद गुप्ता और उनकी पत्नी नीलम बताते हैं कि बस खाईं में गिरने के बाद भी आतंकी बस पर फायरिंग करते रहे। फायरिंग से बचने के लिए बस में सभी दर्शनार्थियों ने सहमे हुए दुबके पड़े रहे। दहशत से पल भर के लिए ऐसा लगा कि सभी की सांसें थम गई हैं। मगर आतंकियों के जाने के कुछ देर बाद दर्शनार्थियों ने जब यह महसूस किया कि अब खतरा दूर हो गया है। इसके बाद उनके साथ ही कुछ यात्रियों ने मिलकर जख्मी लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी बीच आस-पास के लोग भी आ गए। जिन्होंने जख्मी लोगों को बाहर निकाला।
आतंकी हमले की सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। जख्मी लोगों को जम्मू व कटरा के अस्पताल में भर्ती कराया। देवी प्रसाद ने सरकार की ओर से मिली मदद के लिए आभार जताया। बताया कि उनके साथ ही जख्मी सभी लोगों को जरूरत की चीजें मुहैय्या कराई गईं। बताया कि जब गोंडा जिले की प्रशासनिक व पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सारी चिंता खत्म हो गई। देवी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनकी बांयी पसली और हाथ में चोट के कारण अभी भी दर्द है। पत्नी नीलम गुप्ता का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। बेटे प्रिंस और बेटी पलक को भी चोटें आई हैं। बहनोई राजेश गुप्ता को ज्यादा चोटें आने के कारण उनका अभी जम्मू में उपचार चल रहा है। उनके छोटे भाई हनुमान प्रसाद गुप्ता अभी भी जम्मू में बहनोई का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन




घर लौटा आतंकी हमले में जख्मी परिवार
मसकनवा (गोंडा)। जम्मू के शिवखोड़ी धाम से दर्शन करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में जख्मी छपिया क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी देवी प्रसाद गुप्ता परिवार के साथ बुधवार की देर रात जम्मू से अपने घर पहुंचे। घर पहुंचने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सही सलामत वापस लौटे देवी प्रसाद गुप्ता की माता इंद्रावती, पिता सूर्यनाथ गुप्ता, छोटे भाई बजरंगलाल गुप्ता, सास मूरता देवी सहित पूरे परिवार ने खुशी जताते हुए इसे ईश्वर की कृपा बताया। देवी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 4 जून को वह अपनी पत्नी नीलम गुप्ता, पुत्र प्रिंस गुप्ता, पुत्री पलक, बहनोई राजेश गुप्ता, बहन बिट्टन गुप्ता निवासी खिरिया मजगवा, देवी प्रसाद गुप्ता रिश्तेदार दिनेश गुप्ता निवासी कानपुर, मित्र दीपक कुमार राय निवासी मनकापुर के साथ माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए ट्रेन से जम्मू पहुंचे थे। जम्मू से बस से सभी लोग कटरा पहुंचे। 7 जून को माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के बाद 9 जून की सुबह आठ बजे कटरा से बस से सभी लोग शिवखोड़ी के लिए रवाना हुए। रास्ते में बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों ने ड्राइवर को निशाना बनाया। जिससे बस पलट गई और खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed