फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The two employees adverse entry

दो कर्मचारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 16 Dec 2015 12:02 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
 देवीपाटन मंडल के आयुक्त मुरलीधर दूबे ने राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों का रखरखाव ठीक न पाए जाने पर रिकॉर्ड रूम प्रभारी रामअशीष एवं संग्रह अनुभाग के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के सेवा अभिलेख अद्यतन न किये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पटल प्रभारी शिवानंद त्रिपाठी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। यह कार्रवाई आयुक्त ने मंगलवार को सदर तहसील के निरीक्षण के दौरान की है।
विज्ञापन


सदर तहसील पहुंचे आयुक्त ने तहसील के भूलेख अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, संग्रह अनुभाग, कंप्यूटर कक्ष सहित अन्य अनुभागों व पटलों का गहन निरीक्षण किया।

संग्रह अनुभाग के निरीक्षण के दौरान नामान्तरण बही में दाखिल खारिज व अमल दरामद का मिलान मिसिलवाद रजिस्टर से किया, जिसमें आयुक्त को दर्ज किए गए रिकॉर्डों में भिन्नता मिली।
विज्ञापन


इससे नाराज आयुक्त ने पटल प्रभारी तथा तहसीलदार सदर को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में सभी रिकॉर्ड दुरुस्त कराने की हिदायत दी है।

अभिलेखागार अनुभाग में निरीक्षण के दौरान आयुक्त को अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक नहीं मिला, जिस पर उन्होंने तहसीलदार सदर सहित पटल प्रभारी को सभी रिकॉर्ड नियमानुसार अद्यतन करने की चेतावनी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूलेख अनुभाग के निरीक्षण में भी आयुक्त को दाखिल खारिज का रिकॉर्ड वर्ष 2011 से दर्ज नहीं मिला। इस प्रकरण पर आयुक्त ने तहसीलदार को निलंबन की चेतावनी देते हुए तत्काल सभी दाखिल खारिज व अमल दरामद अद्यतन करने के आदेश दिए हैं।

कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण दौरान ज्ञात हुआ कि कार्यालय में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की संविदा समाप्त हो गई है और तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य लेखपाल से लिया जा रहा था।


इस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति पत्रावली तलब की है। इसके अलावा आयुक्त ने कंप्यूटर कक्ष को व्यवस्थित करने तथा अमल दरामद की फीडिंग तत्काल कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed