फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The triple Rider died in accident

जानलेवा बनी ट्रिपल राइडिंग

Wed, 29 Jun 2016 11:24 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Wed, 29 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The triple Rider died in accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
बहराइच के जरवल रोड कस्बे में बुधवार सुबह सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत की खबर गोंडा के पटेलनगर स्थित उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग व तेज रफ्तार को हादसे का सबब माना जा रहा है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन रामू निवासी पटेलनगर का लखनऊ के गोमती नगर में भी घर है। यहां उनका बड़ा बेटा पंकज परिवार सहित रहता है। पंकज का बड़ा बेटा आर्यन (छह वर्ष) श्रीराम पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था।
विज्ञापन


आर्यन पिछले दिनों अपने चाचा राहुल सिंह (25) के साथ लखनऊ में रिश्तेदार के यहां गया था। एक जुलाई से स्कूल खुलने के कारण राहुल भतीजे आर्यन और लखनऊ निवासी भांजे के साथ बाइक से गोंडा आ रहा था। तीनों बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोंडा आ रहे थे, तभी जरवल कस्बे में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें राहुल व आर्यन की मौत हो गई जबकि अमित घायल हो गया। चाचा-भतीजे की मौत की खबर पटेलनगर स्थित घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के साथ ही मोहल्ले के लोग भी ट्रिपल राइडिंग को हादसे का सबब बता रहे हैं।


जवान बेटे और मासूम पौत्र की मौत से रामू का रो-रोकर बुरा हाल है। वह फूट-फूटकर कहते हैं कि क्या सोचा था, क्या हो गया। उन्हें क्या पता था कि जिस पौत्र के स्कूूूल जाने का वह सपना देख रहे हैं, उसके लिए सड़क पर खड़ा ट्रक यमराज बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed