फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The third line will form between Gonda-Budhvl

गोंडा-बुढ़वल के बीच बनेगी तीसरी लाइन

Thu, 25 Feb 2016 11:26 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
The third line will form between Gonda-Budhvl
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 2016-17 के बजट में गोंडा जनपदवासियों के लिए कई सौगातें दी हैं। गोंडा-बुढ़वल के बीच तीसरी लाइन बिछाई जाएगी, जिससे नैमिषारण व राजधानी जाने वाली ट्रेनों को ट्रैक खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गोंडा से मैलानी तक ट्रैक को बड़ी लाइन में परिवर्तित कर विद्युतीकरण तथा आनंदनगर-गोंडा-बहराइच-मैलानी व मनकापुर-अयोध्या रेलवे लाइन का विद्युतीकरण भी होगा। रूट के विद्युतीकरण से विद्युत इंजन वाली ट्रेन से यात्री सफर तय कर सकेंगे।
विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को रेल बजट में जिलेवासियों की सुविधा का खासा ख्याल रखा है। यहां से ट्रेन के जरिये अयोध्या व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण जाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें अब आसान होने जा रही हैं।
विज्ञापन


अब तक ट्रैक न खाली होने से घंटों इंतजार करने वाले रेल यात्रियों के लिए गोंडा-बुढ़वल रेल मार्ग पर तीसरी लाइन बिछाई जाएगी। 62 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को बिछाने पर 602.49 करोड़ खर्च होंगे, जिससे लखनऊ व सीतापुर की ट्रेनों की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए मनकापुर-कटरा-अयोध्या ट्रैक का विद्युतीकरण कराया जाएगा, जिससे इस लाइन पर विद्युत इंजन वाली ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।

वर्ष 2015-16 के रेल बजट में गोंडा से बहराइच तक अमान परिवर्तन की व्यवस्था की गई थी। इस बार बहराइच से मैलानी तक 198 किलोमीटर के अमान परिवर्तन की व्यवस्था की गई है।

खास बात यह है कि आनंदनगर-गोंडा-बहराइच-मैलानी रेल मार्ग के विद्युतीकरण का खाका भी खींच दिया गया है। इस 443 किलोमीटर रूट के विद्युतीकरण की भी व्यवस्था बजट में कर दी गई है।


425 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से इस रूट पर बिजली इंजन वाली ट्रेनें दौड़ेंगीं। यही नहीं बुढ़वल-जरवल रेलवे स्टेशन के बीच दो समपार फाटकों को खत्म कर उनके स्थान पर ओवरब्रिज बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed