{"_id":"69419ef4aa901c04ae05e28c","slug":"the-technician-who-went-to-give-a-notice-of-dues-was-beaten-up-gonda-news-c-100-1-gon1003-148898-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बकायेदारी की नोटिस देने गए टेक्नीशियन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बकायेदारी की नोटिस देने गए टेक्नीशियन को पीटा
Tue, 16 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। बिजली बिल राहत योजना के तहत नगर कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर के शीतलपुरवा में सोमवार को बकाएदारी पर नोटिस देने गए विभाग के टेक्नीशियन वीर बहादुर को एक युवक ने दौड़ाकर पीटा और ईंट-पत्थर बरसाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेलरोड विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई तबरेज ने बताया कि सोमवार को मोकलपुर के शीतलपुरवा में कैंप लगाया गया था। बकायेदार उपभोक्ताओं को उनके घर जाकर योजना की जानकारी दी गई। टेक्नीशियन वीर बहादुर साथी कर्मचारियों के साथ गांव के नानबाबू चौबे के घर पहुंचे। उन्हें योजना की जानकारी दी। वीर बहादुर ने बकाया बिल न जमा करने पर चेतावनी के लिए विद्युत विच्छेदन (डीसी) बुक भरना शुरू किया। इससे नाराज होकर नानबाबू चौबे ने डीसी बुक फाड़ दी। गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। टेक्नीशियन जब भागने लगे तो ईंट से हमला कर दिया। किसी तरह एक मकान में छिपकर उन्होंने जान बचाई। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी बताया कि नानबाबू चौबे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (संवाद)