फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The talent of the students was seen in Rangoli, Quiz and Debate

Gonda News: रंगोली, क्विज व वाद-विवाद में दिखी छात्र-छात्राओ की प्रतिभा

Mon, 19 Jan 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The talent of the students was seen in Rangoli, Quiz and Debate
एलबीएस में आयोजित प्रतियोगिताओं में रंगोली का निरीक्षण करते ​शिक्षक। स्रोत: महाविद्यालय - फोटो : संवाद
गोंडा। शास्त्री एवं युवा उत्सव पखवाड़ा के तहत एलबीएस महाविद्यालय में क्विज, वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बौद्धिक व रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समारोह के प्रभारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्विज की स्क्रीनिंग पूरी कर ली गई है, जबकि इसकी मुख्य प्रतियोगिता 25 जनवरी को आयोजित होगी। रंगोली में 12 विद्यार्थियों के पांच समूहों ने भाग लिया, जिसमें वर्षा तिवारी व शालिनी नाग (एमए प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान लक्ष्मी देवी व गायत्री शर्मा (बीए पंचम सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान हर्षिता पांडेय व अंशिका श्रीवास्तव की टीम को मिला। निर्णायक मंडल में प्रो. ममता शर्मा, प्रो. शशिबाला व डॉ. स्मिता सिंह रहीं। संयोजन डॉ. रचना श्रीवास्तव व मनीषा पाल ने किया।
विज्ञापन

क्विज के प्रथम चरण में 10 छात्रों को मुख्य प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. बैजनाथ पाल व डॉ. अवधेश वर्मा रहे। देश का युवा वर्ग प्रगति कर रहा है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में भूमि दूबे ने प्रथम, दीप्ति ने द्वितीय व हर्ष कुमार साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में दृष्टि श्रीवास्तव प्रथम, मिलिंद मिश्र द्वितीय व संदीप तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. जयशंकर तिवारी, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र व डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव रहे। संयोजक प्रो. मंशाराम वर्मा तथा सह संयोजक डॉ. हरीश कुमार शुक्ल रहे। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य प्रो. बीपी सिंह, डॉ. परवेज आलम, डॉ. इला तिवारी, डॉ. श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed