फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The speed of corona slowed due to caution and caution

कोरोना से एक की मौत 6 संक्रमित

Mon, 31 May 2021 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
The speed of corona slowed due to caution and caution
गोंडा। कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार कमी आ रही है। सोमवार को कोरोना से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई तथा 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। सोमवार तक जिले में कोरोना कर्फ्यू भी लागू था। लोगों की सतर्कता के चलते लगातार जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आ रही हैै। वहीं हर रोज मरने वालों की संख्या भी कम हुई है।
सोमवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये। इस समय कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 223 हैं। जिसमें सात मरीज लेवल वन हास्पिटल लखनऊ में भर्ती हैं तथा 53 मरीज लेवल टू में, 17 लेवल थ्री में भर्ती हैं। शेष 137 संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को गति देने केे लिए मंगलवार से अभिभावक स्पेशल टीकाकरण सत्र की शुरुआत की जाएगी। जिला प्रतिक्षण अधिकारी डॉ देेवराज ने बताया कि अभिभावक स्पेशल सत्र में 18 से 44 साल उम्र के ऐसे लोगों को टीका लगाया जाएगा जिनके बच्चों की उम्र 12 साल से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल सत्र में प्रत्येक केंद्र पर कम से कम 100 अभिभावकों को टीका लगाया जायेगा। टीकाकरण केंद्र पर अपने बच्चों का कोई आयु प्रमाण-पत्र लाना आवश्यक होगा। बच्चों के आयु प्रमाण पत्र के लिए उसका आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र, या स्कूल की आईडी कार्ड में से कोई एक प्रमाणपत्र दिखाकर टीका लगवाया जा सकता है।
कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए सबसे जरूरी टीकाकरण अभियान जिले में गति नहीं पकड़ रही है। टीका लगाने को लेकर गांव के लोगों में कई प्रकार की भ्रांतियां पनप रही हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए विगत समाज सेवा कर रहे बाल सामाजिक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे है।
इस कार्यक्रम में पूजा मन मोहिनी, शिवा प्रियदर्शनी, दिव्या दिव्यदर्शनी के अलावा और भी बाल सामाजिक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। बाल सामाजिक कार्यकर्ता ओं ने सोमवार को हरसिंहवा गांव में जागरूकता अभियान के दौरान कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का टीका लगवाना बहुत ही जरूरी है।कोरोना महामारी हमारे देश में काफी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है।

जिससे बचने के लिए हमें कोरोना का टीकाकरण कराना अनिवार्य हो गया है।कार्यकर्ताओं ने लोगों से बताया कि बड़े बुजुर्गों, नौजवानों और बच्चों को टीका लगवाना बहुत ही जरूरी है।हर काम छोड़कर सभी को टीका लगवाना चाहिए। जिससे इस महामारी से अपने परिवार को बचाया जा सके। इस जन जागरूकता कार्यक्रम में अमरदीप, शालिनी शर्मा, निशा शर्मा, खुशबू, खुशी, राधा, सुलोचना आदि बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed