फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The shobhaayaatra of Lord Jagannath came out with pomp

Gonda News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की सवारी

Tue, 20 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The shobhaayaatra of Lord Jagannath came out with pomp
करनैलगंज निकाली गई भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा। - संवाद
गोंडा। करनैलगंज नगर में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ के जयकारों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कई झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गुडाही बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा करीब सैकड़ों वर्षों से निकाली जा रही है। मंगलवार को शोभायात्रा गाड़ी बाजार, चौक घंटाघर, बालूगंज, मौर्यनगर चौराहा, सकरौरा चौराहा, गायत्री मंदिर, बड़ा शिवाला, अहिरन पुरवा शिवाला होते हुए सकरौरा घाट पहुंची। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत व आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। सकरौरा घाट पर यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, जोगिंदर सिंह जानी, राजू मोदनवाल, मुकेश वैश्य, शिवनंदन वैश्य, कृष्ण गोपाल वैश्य, हरी कुमार, कन्हैयालाल वर्मा, बालगोपाल, पन्ना लाल सोनी, भोला सोनी, रामधन निषाद, संजीव मोदनवाल, संजय यज्ञसैनी, शचींद्र नाथ मिश्र, रोहित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed