फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The shine of the Brass City has faded, if support is provided, it will return to its glory

Gonda News: फीकी पड़ गई पीतलनगरी की चमक, सहारा मिले तो लौटे रौनक

Sun, 07 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 07 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The shine of the Brass City has faded, if support is provided, it will return to its glory
खरगूपुर बाजार में पीतल व फूल के बर्तनों की सफाई के लिए लगे उपकरण। - संवाद  
खरगूपुर। जिले में कभी पीतलनगरी के नाम से प्रसिद्ध खरगूपुर अपनी पहचान खो चुका है। अब यहां फूल व पीतल के बर्तन बनना बंद हो गए हैं। पहले यहां 300 कारीगर अपने-अपने घर में लघु उद्योग लगाकर बर्तन बनाते थे। कोई आर्थिक सहयोग न मिलने से व्यापारियों ने दूसरे व्यवसाय की ओर रुख कर लिया।
विज्ञापन

खरगूपुर में बनने वाले फूल, पीतल व कांसा के बर्तनों की खनक मंडल ही नहीं, पड़ोसी देश नेपाल तक थी। यह प्राचीन कस्बा अपनी पहचान खो चुका है। पूर्व में यहां लघु उद्योग लगाकर दर्जनों लोग फूल व कांसा के बर्तनों का निर्माण करते थे। जिले के अलावा बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, फैजाबाद आदि स्थानों के साथ ही नेपाल तक यहां के बने बर्तन बिकते थे। खरगूपुर को पीतलनगरी के नाम से जाना जाता था। तमाम जिलों के व्यापारी आकर यहां बर्तनों की खरीदारी सस्ते दाम में करते थे। धीरे-धीरे यह धंधा मंदा पड़ गया। सरकार से कोई सहयोग न मिलने से व्यापार लगभग बंद हो गया। व्यवसायी अब दूसरे कार्यों में लग गए हैं। धनतेरस व दीपावली के समय अस्थायी दुकान लगाकर दर्जनों लोग यहां बर्तन का धंधा करते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग बाबूराम का कहना है कि व्यापारियों को जरूरत के अनुसार मदद दी जा रही है। इसके लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। लोग विभाग में संपर्क करें। सुविधा और सहूलियत उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारियों का दर्द

काली प्रसाद ठठेरा ने बताया कि सरकार से कोई सहयोग न मिलने के कारण लगभग 20 वर्ष पहले यहां बर्तन बनना बंद हो गए। अब यहां के बर्तन व्यवसायी दुकानों पर बेचने के लिए बाहर के कारखानों से फूल, कांसा, पीतल, तांबा के बर्तन लाते हैं। राजू रस्तोगी ने बताया कि पैसे की कमी ने पहचान छीन ली है। यहां के कारीगरों के पास कारीगरी तो थी लेकिन पैसे नहीं थे। इसलिए कारीगरों ने यह काम बंद कर दिया। शकील अहमद बताते हैं कि पहले यहां मोम के द्वारा फूल के बर्तनों की ढलाई होती थी, लेकिन पूंजी कम होने कारण अब यह काम यहां बंद हो गया। फूल के बर्तनों के व्यवसायी अमर सिंह कसेरा ने बताया कि लगभग सौ वर्ष से यहां फूल के बर्तनों की ढलाई होती थी। इसमें गगरा, बटुला, खंखरा आदि शामिल थे। यहां फूल बर्तन बनाने वाले 300 कारीगर रहते थे। मजदूरी कम मिलने के कारण सब धीरे-धीरे दूसरे स्थानों पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed