फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The routes for Kanwar Yatra will be repaired before Kajari Teej

Gonda News: कजरी तीज से पहले होगी कांवड़ यात्रा के मार्गों की मरम्मत

Sat, 26 Jul 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The routes for Kanwar Yatra will be repaired before Kajari Teej
गोंडा। कजरी तीज को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। डीएम नेहा शर्मा ने 26 अगस्त को कजरी तीज से पहले ही कांवड़ यात्रा के मार्ग की मरम्मत व सफाई के निर्देश दिए हैं। अफसरों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्रखंड लखनऊ एवं अयोध्या के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले मार्गों, विशेषकर जरवल रोड से गोंडा नगर और अयोध्या-गोंडा मार्ग पर सड़क के दोनों ओर की झाड़ियों की तत्काल सफाई कराएं। यह निर्देश विशेष रूप से कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कजरी तीज पर करनैलगंज के सरयू घाट से हजारों श्रद्धालु जल भरकर पृथ्वीनाथ मंदिर, दुखहरणनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। ऐसे में साफ-सुथरे, सुगम और सुरक्षित रास्ते उनकी मूलभूत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायतराज अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों, नगर निकायों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे शिव मंदिरों के मार्गों की सफाई एवं मरम्मत कार्य सुनिश्चित करें। सरयू घाट पर विशेष सफाई व्यवस्था की जाए। इसकी माॅनीटरिंंग को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed