फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The role of women in country development

देश के विकास में आधी आबादी की अहम भूमिका

Fri, 07 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The role of women in country development
कार्यक्रम में जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
देश व समाज के विकास में आधी आबादी की भूमिका काफी अहम है। लगन, हौसला व आत्मविश्वास के बल पर महिलाएं किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं। समाज की मुख्य धारा से आधी आबादी को जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की योजनाएं काफी सहायक व उपयोगी साबित हो रही हैं। अमर उजाला तथा प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित नारी सम्मान समारोह महिलाओं को विश्वास तथा ऊर्जा से लबरेज कर रहा है।  
विज्ञापन


यह बातें शुक्रवार को एमएलके पीजी कॉलेज के सभागार में अमर उजाला तथा प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित नारी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसपी राजीव मल्होत्रा ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर विश्वास करें। अपनी क्षमता को पहचानें तथा स्वावलंबी बनें। वीमेन पावर लाइन तथा पावर एंजिल के बलबूते पुलिस हर समय महिलाओं के साथ है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्रभारी डीएम शिवपूजन, जीएम मार्केटिंग अमर उजाला प्रियंका श्रीवास्तव, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंहल, डीआईओएस राम सिंह, बीएसए रमेश यादव, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह व डीएसओ बृजेश कुमार मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। एमएलके महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के प्रतिनिधियों ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। प्रभारी डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं अमर उजाला समूह के प्रयास से महिलाएं एवं बालिकाएं पूरी तरह से जागरूक बनेंगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बीएचएनडी, किशोरी स्वास्थ्य योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य  योजना, जननी सुरक्षा, जननी शिशु सुरक्षा एवं सेनेटरी नैपकीन वितरण आदि के बारे में बताते हुए नारी सम्मान कार्यक्रम की सराहना की। डीआईओएस ने कन्या विद्या धन व लैपटॉप वितरण आदि के बारे में जानकारी दी। बीएसए ने कहा कि जिले में 54 प्रतिशत साक्षरता दर होने के चलते प्रदेश को 74वें स्थान से ऊपर लाने में अमर उजाला कार्यक्रम का सराहनीय योगदान होगा। 

नारी सम्मान समारोह के अतिथियों ने महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत चार लाभार्थियों शांति, साधना, लाला व साहिबा को तीन-तीन लाख रुपये का चेक वितरित किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन कार्यालय के कौशलेंद्र कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार द्विवेदी, नारायण लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

छात्रा ईशा केसरवानी, पूजा मौर्या ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से मिला लैपटॉप भविष्य को संवारने में सहयोग कर रहा है। प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करके लोगों को अमर उजाला जागरूक कर रहा है।


छात्रा प्रीति पटेल, कोमल चौरसिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इंटर पास छात्राओं को कन्या विद्या धन देकर आगे की पढ़ाई जारी रखने में सहयोग किया है। सुधा त्रिपाठी व सीमा ने अमर उजाला कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने कुपोषित  बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए हौसला पोषण मिशन योजना का संचालन किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed