फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The road to university is easy, medical college will soon be built

विश्वविद्यालय की राह आसान, मेडिकल कालेज का जल्द होगा निर्माण

Mon, 22 Feb 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
The road to university is easy, medical college will soon be built
गोंडा। राज्य सरकार का बजट जिले के लिए मुफीद रहा है। बजट से जहां मंडल मुख्यालय पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की राह आसान हो गई है वहीं मेडिकल कालेज के लिए करीब 150 करोड़ का और बजट मिला है। 20 करोड़ पहले ही मिल चुका है। इससे निर्माण की प्रक्रिया मार्च माह से शुरू होना तय हो गया है।
विज्ञापन

यही नहीं जिले में 332 चंद्रशेखर आजाद सचिवालय की स्थापना होगी। इसके लिए बजट में व्यवस्था की गई। दो रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने की उम्मीद भी पूरी होते दिख रही है। जिले के 534 मंगल दलों को भी योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा बालपुर से परसपुर के मार्ग के चौड़ीकरण होना तय हो गया है।
विज्ञापन

बजट से जिले में विकास की नई उम्मीदें जगी हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए जिला अस्पताल में 200 बेड का एक वार्ड खोले जाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए पहले 20 करोड़ रुपये का बजट मिल चुका है और निर्माण की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिले के मेडिकल कालेज के लिए करीब 150 करोड़ का और बजट तय हो गया है। इससे माना जा रहा है मार्च में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए शिलान्यास हो जाएगा। इसके साथ ही मनकापुर के सिसवा में अटल आवासीय स्कूल के निर्माण की भी स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए 42 करोड़ का बजट मिला है।
शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए अब बाईपास के निर्माण के लिए बजट मिलने का रास्ता खुल गया है। इसके लिए 70 करोड़ के बजट का प्रस्ताव शासन का भेजा जा चुका था।
बजट में सड़कों के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्था हुई है। मार्च में ही बाईपास के भी शिलान्यास की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए भी बजट तय हुआ है। इससे उतरौला मार्ग पर सोनी गुमटी पर ओवरब्रिज के लिए 112 करोड़ और कटरा बाजार की रेलवे क्रासिंग पर 68 करोड़ के बजट मिलना तय हो है।
गोंडा-बहराइच मार्ग पर जानकीनगर रेलवे क्रासिंग पर एक फोर लेन का उपरिगामी सेतु बनना शुरू हो गया है। इसमें पांच करोड़ की राशि मिली थी। शेष राशि की भी व्यवस्था बजट में किया गया है। नहरों पर 188 पुलों और पुलियों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए भी 24 करोड़ से अधिक के बजट मिला है।
मंडल मुख्यालयों पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बजट में व्यवस्था किया गया है। असेवित मंडलों में इसके लिए निर्माण होने हैं और देवीपाटन मंडल में विश्वविद्यालय नहीं है। नई व्यवस्था से मंडल में विश्वविद्यालय की स्थापना तय हो गई है।
वैसे आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने विश्वविद्यालय के लिए प्रस्ताव तैयार करने की पहल शुरू कर रखी है। उन्होंने जिलाधिकारी से करीब 100 एकड़ भूमि की व्यवस्था करके प्रस्ताव मांगा है। बजट में व्यवस्था होने के बाद माह मार्च में ही मां देवीपाटन विश्वविद्यालय के स्थापना की घोषणा संभव है।
विश्वविद्यालय बनने के बाद जिले में उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को बेहतर मौका मिलेगा। इसके अलावा अभ्युदय योजना के संचालन में तेजी आ रही है। आयुक्त ने प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू कर दी है।
बजट में सड़कों के निर्माण की व्यवस्था की गई है और बजट भी दिया गया है। इससे अयोध्या से बलरामपुर तक के मार्ग को फोरलेन होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा हर तहसील व ब्लाक को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण में तेजी आएगी। लोक निर्माण विभाग ने ऐसी सड़कों को सूचीबद्व करना भी शुरू कर दिया है।
प्रदेश सरकार के बजट में मंडल मुख्यालय पर राज्य विश्वविद्यालय के स्थापना से युवाओं के सपनों को उड़ान मिली है। विश्वविद्यालय के लिए लगातार संघर्ष कर रहे छात्र अविनाश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला छात्रों के भविष्य के लिए काफी बेहतर है।
विश्वविद्यालय न होने से मंडल के छात्रों को दूसरे जिलों में दौड़ना पड़ता था। अब इससे फुर्सत मिलेगी। अंजलि पाठक कहती हैं कि जिले में विश्वविद्यालय के साथ ही मेडिकल कालेज के निर्माण से युवाओं को बड़े स्तर पर अवसर मिलेगा।

अमन श्रीवास्तव कहते हैं कि बजट में विकास के लिए कई परियोजनाएं शुरू होंगी। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। शिवम तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में युवाओं के लिए व्यवस्था की गई है। इससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed