फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The responsibility of completing the projects is now on the nodal officers

Gonda News: परियोजनाएं पूरी कराने का जिम्मा अब नोडल अफसरों पर

Mon, 09 Sep 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 09 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of completing the projects is now on the nodal officers
गोंडा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज समेत एक करोड़ से अधिक लागत वाली कुल 65 परियोजनाओं में तेजी आएगी। परियोजनाएं पूरी करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इन्हीं के कंधों पर परियोजनाएं पूरी कराने का जिम्मा होगा। आयुक्त सभागार में सोमवार को एक करोड़ व उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की कमिश्नर ने समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर ने मंडल में कार्यरत 13 कार्यदायी संस्थाओं की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सभी निर्माण कार्य समय से पूरे होने चाहिए। जिन कार्यदायी संस्थाओं की ओर से लापरवाही की जाएगी, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त, चारों जिलों के सीडीओ व संबंधित विभागों के अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed