फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The resolve to build a strong India resonated alongside 'Vande Mataram'

Gonda News: वंदे मातरम संग गूंजा सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प

Thu, 03 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The resolve to build a strong India resonated alongside 'Vande Mataram'
एम्स इंटर कॉलेज व जीजीआईसी में अमर उजाला के वंदे मातरम कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं। - सं
गोंडा। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शहर के दो विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान किया और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, महिला सुरक्षा व नागरिक जिम्मेदारियों की शपथ ली। इस दौरान सशक्त और जिम्मेदार भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी स्थित एम्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डीएम प्रियंका निरंजन ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। बच्चों के बीच ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। डीएम ने कहा कि विद्यार्थी कार्यक्रम से मिली सीख को अपने घर तक ले जाएं और अभिभावकों को भी जागरूक करें। इससे परिवार के साथ-साथ समाज में भी नई चेतना आएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वाद्य यंत्रों के साथ संगीतमय वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अभय श्रीवास्तव और डायरेक्टर निरुपमा श्रीवास्तव ने अमर उजाला की पहल का स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कविता ओझा, अनवया श्रीवास्तव, विशाल सिंह, शिवम गुप्ता, सुरेश यादव, मलिका सोनी, संतोष पांडेय, जेपी वर्मा, चंद्रमणि शुक्ल, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अमिता पांडेय ने छात्राओं के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान कराया। इसके बाद छात्राओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि युवा पीढ़ी को सशक्त और जिम्मेदार बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। विद्यार्थियों और युवाओं के अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होने से ही देश मजबूत बनेगा। कार्यक्रम में पूजा सिंह, मनीषा भोजपुरिया, मंजू पांडेय, नेहा पाठक, अतुल सिंह, दीप्ती, सारिका त्रिपाठी, वंदना शुक्ला व आराधना मिश्रा सहित अन्य शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

एम्स इंटर कॉलेज व जीजीआईसी में अमर उजाला के वंदे मातरम कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं। - सं

एम्स इंटर कॉलेज व जीजीआईसी में अमर उजाला के वंदे मातरम कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं। - सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed