फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The resolution of environmental protection

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Sun, 05 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 05 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The resolution of environmental protection
संकल्प लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
सूखे की मार झेल रहे किसानों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सूखाग्रस्त विकासखंडों में जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना की शुरुआत की है। इसके तहत प्रत्येक किसान के खेत में तालाब बनाया जाएगा, जिसमें वर्र्षा जल का संचय कर समय पर सिंचाई की जा सके।
विज्ञापन


ये बातें प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ  पंडित सिंह ने रविवार को वन विभाग की ओर से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक संगोष्ठी में कहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रदेश के बड़े जिलों की तर्ज पर गोंडा में भी साइकिल ट्रैक बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि प्रकृति ने जरूरत की सभी चीजें हमें दी हैं लेकिन हम मां रूपी प्रकृति को पीड़ा पहुंचाते रहे हैं। इसी का नतीजा है कि अनेक चीजें हमसे दूर होती जा रही हैं। देवीपाटन वृत्त के वन संरक्षक एपी त्रिपाठी ने कहा कि देश में तरक्की होने के साथ ही प्रदूषण भी काफी तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों में सफाई का प्राकृतिक रूप से काम करने वाले घड़ियालों व कछुओं की तस्करी कर विदेश भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का ही नतीजा है कि कम उम्र में ही लोगों को बीमारियां घेर ले रही हैं।

मुख्य अतिथि पंडित सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। वन संरक्षक एपी त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व परिजात का एक पौधा भेंट किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उद्यान विभाग के सलाहकार कमरुद्दीन मौजूद रहे।


वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित निबंध लेखन, कला प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के अलावा पिछले दिनों प्रतियोगिता में शामिल व्यक्तियों को लाटरी निकालकर मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार सहजनवा निवासी विनय कुमार पांडेय को मिला। दूसरा पुरस्कार पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के कार्यालय में तैनात सत्य नरायन यादव व तृतीय पुरस्कार इमिलिया मिश्र (खोरहंसा) निवासी विनोद कुमार मिश्र को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed