फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The railway gate remained open, the goods train arrived

Gonda News: रेलवे गेट खुला रहा, पहुंच गई मालगाड़ी

Tue, 22 Apr 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The railway gate remained open, the goods train arrived
छपिया रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग पर बिना गेट बंद हुए पहुंच गई मालगाड़ी। स्रोत: निजी
मसकनवा (गोंडा)। स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के पास पश्चिमी क्रॉसिंग पर मंगलवार को बिना गेट बंद हुए ही मालगाड़ी पहुंच गई। गेटमैन ने तत्परता दिखाते हुए लोको पायलट को लाल झंडी दिखाने के साथ ही हूटर बजाकर वाहनों व पैदल निकल रहे लोगों को रोक लिया। कुछ पल की देरी से क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम में दीननगर गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग संख्या 233 ए के गेटमैन अनूप कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 07:50 बजे रेलवे स्टेशन से क्रॉसिंग का गेट बंद करने का आदेश मिला। डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी आने की सूचना मिली थी। गेटमैन ने बताया कि वह गेट बंद करने के लिए जैसे ही उठे तो देखा कि डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी होम सिग्नल के अंदर आ गई है। जबकि होम सिग्नल रेड था।
विज्ञापन

गेटमैन ने मालगाड़ी रुकवाने के लिए तुरंत लाल झंडी दिखाई और हूटर बजाकर क्रॉसिंग पार करने के लिए दोनों तरफ से आ रहे वाहनों व पैदल जा रहे राहगीरों को सावधान किया। रेलवे क्रॉसिंग पर आकर मालगाड़ी रुक गई। गेटमैन अनूप कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना रेलवे स्टेशन पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed