{"_id":"68530938ce4eecf89f0eee84","slug":"the-questions-of-physics-and-zoology-confused-me-gonda-news-c-100-1-slko1026-139464-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भौतिकी व जंतु विज्ञान के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भौतिकी व जंतु विज्ञान के सवालों ने उलझाया
Thu, 19 Jun 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से बुधवार को श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी में संयुक्त पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच कराई गई। परीक्षा में 382 में से 351 ने हिस्सा लिया। परीक्षा में 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों के मुताबिक भौतिकी व जंतु विज्ञान के सवालों ने थोड़ा परेशान किया।
लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के विभागाध्यक्ष भौतिकी प्रो. जितेंद्र सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी डॉ. वंदना भारतीय को अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय ने सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था। प्रो. सिंह ने बताया कि श्री गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज रेलवे कॉलोनी डॉ. कुंवर जय सिंह व डॉ. अभिजीत मौर्य को विश्वविद्यालय का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। केंद्र व्यवस्थापक मेजर राजेश द्विवेदी ने बताया कि परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति के पश्चात सीसीटीवी निगरानी में परीक्षा कराई गई।
परीक्षा देकर बाहर निकलीं रागिनी व शोभा ने बताया कि भौतिक व जंतु विज्ञान के प्रश्न कठिन थे। प्रीति व श्वेता ने बताया कि रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, अंग्रेजी के सवाल ठीक थे। कोई ज्यादा समस्या नहीं हुई।