{"_id":"575854c14f1c1be8389c5212","slug":"the-population-of-3-2-lakh-power-supply-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 लाख आबादी की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 लाख आबादी की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
आंधी से गिरा टिन शेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार की देर शाम आई आंधी-पानी में एक महिला समेत दो आैर लोगों की मौत हो गई है। अब इस आंधी में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। जबकि आंधी की चपेट में आकर मां-बेटी समेत छह लोग घायल हैं।
आंधी के दौरान बिजली गिरने से एक महिला बेहोश हो गई। तेज आंधी में कई मकान व दीवारें ढह गईं। तेज आंधी से सड़कों पर पेड़ गिरने से नगर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। वहीं आंधी-पानी से जहां मंगलवार की पूरी रात जिले की 34 में से 32 लाख आबादी को बिजली नहीं मिल पाई तो वहीं आंधी आने के 24 घंटे बाद भी जिले की आधी आबादी अंधेरे में है।
बताया जाता है कि आंधी-पानी में तीन सौ से ऊपर बिजली के खंभों के टूट जाने के कारण जिले की आधी आबादी के सामने अघोषित बिजली का संकट खड़ा हो गया है। जिसकी बहाली में अधिकतम सात दिन का समय पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों को लग सकता है।
विज्ञापन
कौड़िया थाना क्षेत्र के पूरे बदल ग्राम पंचायत के ढपालीपुरवा में मंगलवार की शाम तेज आंधी की चपेट में आने से गांव के रहमत अली का छप्पर घर व मिट्टी की दीवार ढह गई। इससे मलवे के नीचे दबकर शमीमुननिशा (40) पत्नी रहमत अली की मौत हो गई।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के चौरी हरसोपट्टी गंाव में तेज आंधी के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से सहदेव शुक्ल की चौदह वर्षीय बेटी निम्की की दबकर मौत हो गई। थाना नवाबगंज क्षेत्र के अकबरपुर गांव में तूफान के दौरान घर के दरवाजे पर बैठी जयश्री नेकी (48) पत्नी भाईलाल जायसवाल व उसकी बेटी राजपती (18) बरगद का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर घायल हो गई।
दोनों को फैजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बिजली के कड़कने से थाना परसपुर क्षेत्र के मकरनपुरवा के रहने वाले भदई की बहू राजकुमारी बेहोश हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसपुर में भर्ती कराया गया है। आंधी के दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के लौव्वा टेपरा गांव के रहने वाले विन्द्रा प्रसाद पांडेय के घर पर पीपल पेड़ गिरने से पूरा घर ढह गया।
महादेवा गांव में रामसुचित के घर पर पेड़ गिरने से दीवार व छत गिर गई। थाना कौड़िया क्षेत्र के गौरवा जानीपुर गांव में नकछेद गुप्ता के घर पर पीपल का पेड़ गिरने से ध्वस्त हो गया। आंधी से जिले के कई गांवों में जहां लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं सड़कों पर पेड़ गिरने से 24 घंटे बाद भी आवागमन बहाल नहीं हो सका है।
वहीं तेज आंधी-पानी में छप्पर गिर जाने से कौड़िया थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासिनी अंजनी (11) पुत्री बृजनरायन घायल हो गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र में नंदपूरवा निवासी राज बाबू(5) पुत्र लक्ष्मीनरायन आंधी से बचने के लिए सीढ़ी से उतर रहे थे कि गिर पडे़ और चोटिल हो गए।
उधर चंदा देवी(12) पुत्री सहजराम गांव बेलवा थाना मोतीगंज आम बीनने गई थी जहां डाल गिरने से वह चोटिल हो गईं। मनकापुर में हरना टायर के मजरे चंदा पुर में पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर राजकुमार पांडेय के गाय की मौत हो गई। गाय बचाने के चक्कर राजकुमार घायल हो गया। उसे सीएचसी मनकापुर में भर्ती कराया गया।