फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The pilgrims camped on Jambudweep

Gonda News: जंबूद्वीप पर परिक्रमार्थियों ने डाला डेरा

Sat, 26 Apr 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The pilgrims camped on Jambudweep
गोंडा जिले की सीमा पर पहुंचे परिक्रमार्थी। - संवाद 
पसका (गोंडा)। अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा कर रहे साधु-संतों ने शनिवार को नाव से सरयू नदी पार कर गोंडा की सीमा में प्रवेश किया। परसपुर ब्लाॅक के बहुवन मदार माझा के देवीगंज में साधु-संतों का ग्रामीण भूलन सिंह, मुन्नी देवी आदि ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। दुलारे बाग में पहले पड़ाव के बाद शनिवार सुबह श्रीराम नाम संकीर्तन करते भगवा ध्वज लहराते हुए परिक्रमा यात्रा दूसरे पड़ाव जंबूद्वीप तीर्थ पर संतों ने डेरा डाला। सरयू नदी में स्नान, ध्यान, पूजा व संकीर्तन किया। यहां गोपाल चतुर्वेदी, हनुमान दूबे, देवी शुक्ला, राधेश्वर तिवारी आदि ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर साधु-संतों का स्वागत किया।
विज्ञापन





विश्व हिंदू परिषद हनुमान मंडल के तत्वावधान में परिक्रमा की अगुवाई कर रहे सुरेंद्र सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। संतों ने राष्ट्र में अमन-चैन व शांति की कामना की। उन्होंने कहा, अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड के 600 साधु-संत शामिल हैं। उन्होंने परिक्रमा परिक्षेत्र के पौराणिक स्थल जंबूद्वीप तीर्थ को प्रस्तावित परिक्रमा मार्ग से जोड़ने की सरकार से मांग की।
विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय की सीता देवी व रेखा देवी ने बताया कि वह पहली बार परिक्रमा में शामिल हुई हैं। मध्य प्रदेश के रायगढ़ की 16 वर्षीय सलोनी ने बताया कि वह अपने दादा-दादी के साथ पहली बार परिक्रमा के लिए आई हैं। साधु-संतों के साथ यात्रा करना सुखद अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed