फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The organization extended its hands to beautify the 28 schools of the city

शहर के 28 स्कूलों को संवारने को संस्था ने बढ़ाए हाथ

Sun, 21 Nov 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The organization extended its hands to beautify the 28 schools of the city
गोंडा। बेसिक शिक्षा के गांवों के परिषदीय स्कूलों को आपरेशन कायाकल्प से संवारा जा रहा है। शहरी स्कूलों के लिए योजना बनी, लेकिन नगर पालिका ने रूचि नहीं दिखाई। नगर पालिका ने सिर्फ परिषद से संचालित स्कूलों को संवारने पर बजट खर्च किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के शहरी स्कूलों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। अब जैनस इनीशिएटिव्स एवं रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन ने शहरी क्षेत्र के 28 स्कूलों को संवारने के लिए कदम आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

संस्था की ओर से टाउन हाल में रविवार को एक कार्यक्रम में एलान किया गया और मौजूद बीएसए को इसका प्रस्ताव सौंपा। बीएसए जय प्रताप सिंह ने कहा कि संस्थाओं के आगे आने से स्कूलों में संसाधनों का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के शहरी स्कूलों में संसाधन न होने से पढ़ाई पर असर बढ़ रहा है। अब इन स्कूलों में संस्थाओं और सामाजिक व्यक्तियों की भूमिका अहम है। जैनस इनीशिएटिव्स एवं रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन की पहल कारगर सिद्ध होगी।
इससे शहरी सरकारी स्कूलों में बेहतर संसाधन हो तो निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। संस्था की ओर से स्वच्छता जागरूकता एवं नि:शुल्क हाइजीन किट नगर के प्राथमिक स्कूलों से आए 250 बच्चों को वितरण किया। इस दौरान 19 छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई।
जैनस इनीशिएटिव्स के संस्थापक डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ व स्वच्छ रखने के लिए उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता की महत्ता के बारे में सिखाना जरूरी है।
व्यक्तिगत स्वच्छता बच्चों को न केवल साफ रहने में मदद करती है, बल्कि संक्रामक रोगों के प्रसार को रोक सकती है। बच्चों को साफ-सफाई को लेकर अच्छी व बुरी आदतों का ज्ञान नहीं होता, लेकिन समझाने व सिखाने पर जल्दी इन आदतों को अपना लेते हैं।

साथ-साथ यह भी कहा कि नगर के 28 प्राथमिक स्कूल एवं एक नगरपालिका के अधीनस्थ स्कूल को लेकर उस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे और वहां भी बच्चों को स्वच्छता के बारे में है जिनका वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed