{"_id":"652d7b75c47a2fc523015932","slug":"the-name-of-others-was-recorded-in-the-khatauni-after-declaring-the-farmer-as-dead-gonda-news-c-100-1-slko1028-6110-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किसान को मृतक बता खतौनी में दर्ज किया दूसरों का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किसान को मृतक बता खतौनी में दर्ज किया दूसरों का नाम
Mon, 16 Oct 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज तहसील में राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के नए कारनामे का खुलासा हुआ है। यहां जिंदा किसान को मृतक घोषित कर खतौनी में दो अन्य का नाम दर्ज कर दिया। किसान की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच और कार्रवाई का जिम्मा उपजिलाधिकारी को सौंपा है।
करनैलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम धोबहाराय निवासी 80 साल के वृद्ध किसान रक्षाराम ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उन्होंने जब अपने गांव धोबहाराय स्थित लगभग तीन बीघा खेत की खतौनी निकलवाई तो पता चला कि खतौनी में गांव के ही एक अन्य रक्षाराम नामक व्यक्ति के पुत्र शिवकुमार व पत्नी शिवकुमारी का नाम दर्ज है। इसके बाद जब फसली वर्ष 1421 से 1426 तक की खतौनी निकलवाई तो उसमें 16 फरवरी 2014 को आदेश दर्ज मिला कि मृतक रक्षाराम के स्थान पर शिव कुमार पुत्र रक्षाराम व शिव कुमारी पत्नी रक्षाराम का नाम दर्ज हो। जबकि वे अभी भी जीवित हैं और अन्य गाटा संख्या में उनका नाम पूर्ववत दर्ज है। रक्षाराम ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर खतौनी में अपना नाम दर्ज कराने और दोषी राजस्व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।