फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The MP met the Chief Minister and listed the problems

Gonda News: सांसद ने मुख्यमंत्री से मिलकर गिनाईं समस्याएं

Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The MP met the Chief Minister and listed the problems
गोंडा। कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने बुधवार को क्षेत्र में विकास कार्याें के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सांसद ने विधानसभा क्षेत्र तरबगंज, करनैलगंज के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र को बचाने के लिए बंधों व स्परों की गुणवत्तापरक मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

तरबगंज क्षेत्र के ढेमवाघाट पुल की जगह तत्काल के लिए पीपे के पुल व कैथी घाट पर पुल के निर्माण की मांग की। इसके साथ ही क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण व मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से लाभ दिलाने की भी मांग की। इससे पूर्व कैसरगंज सांसद ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। स्वास्थ्य केंद्रों को हाईटेक बनाने का मुद्दा रखा। यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed