{"_id":"584edbf74f1c1b416b6497fb","slug":"the-mercury-reached-9-degrees-recently-suffering-from-rot","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 डिग्री पहुंचा पारा, गलन से हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 डिग्री पहुंचा पारा, गलन से हाल बेहाल
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
ठंड में अलाव तापते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। गिरते तापमान से हर कोई जहां बेहाल वहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर कोहरे की धुंध छाई रही। इस कड़कड़ाती ठंड से सभी ठिठुरते नजर आए।
सर्दी का सितम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ाती जा रही है। सोमवार को ठंड ने उस समय भीषण रूप अख्तियार कर लिया, जब न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों को उम्मीद थी कि सूर्य निकले तो ठंड से राहत मिल जाए लेकिन न सूर्य निकला और न ही ठंड से राहत मिली।
गर्म कपड़ों में खुद को ढंके होने के बावजूद लोग कांपते नजर आए। शाम होते ही गलन ने अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया। ऐसे में लोग इधर-उधर अलाव तलाशते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी तो मजदूर व गरीबों की रही है जिनके पास न तो गर्म कपड़े हैं और न ही हाथ सेंकने के लिए अलाव।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तरफ से अलाव की जो व्यवस्था की गई है, वह भी नाकाफी है। ऐसे में रोजीरोटी के चक्कर में निकले लोग दिन भर ठिठुर कर दिन काट रहे हैं। ठंड से सिकुड़ रहे लोगों को दस दिन बाद भी राहत नहीं मिली। लगातार तीन दिनों से सूर्य के दर्शन नहीं हुए।
लोग अलाव की तलाश में भटकते रहे लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव नहीं जलवाया गया। नगर पालिका परिषद अभी चुप्पी साधे है और प्रशासन महोत्सव में व्यस्त है। सोमवार की शाम अंबेडकर चौराहा पर लोग अलाव तापते दिखे जबकि राहगीरों को राहत नहीं मिली।
गोरखपुर से दिल्ली व अन्य शहरों को जाने वाली ट्रेेनें कोहरे की वजह से काफी विलंब से चल रही हैं। बरौनी से दिल्ली तक जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस छह घंटे, गोरखपुर से भिवानी तक जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा आम्रपाली दो घंटा, जम्मूतवी छह घंटे, जनसेवा 12 घंटे, जननायक 12 घंटा, अवध आसाम 10 घंटे सहित करीब 12 ट्रेनें 2 से 12 घंटे विलंब से चल रही हैं।