{"_id":"608c3ab68ebc3e8d1c769117","slug":"the-manager-showed-generosity-did-the-transaction-till-five-o-clock-gonda-news-lko5763557192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैँक प्रबन्धक ने दिखाई दरियादिली, दो के बजाय पांच बजे तक किया लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैँक प्रबन्धक ने दिखाई दरियादिली, दो के बजाय पांच बजे तक किया लेनदेन
विज्ञापन
गोंडा। सहालग में लोगों की जरूरतों को देखते हुए एक बैंक अधिकारी ने बैंक के लेनदेन के समय को बढ़ाते हुए दो बजे के बजाय शाम पांच बजे तक लेनदेन की सहूलियत दी है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बैंक में लेनदेन के लिए सुबह दस बजे से दो बजे तक ही समय निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को इंडियन बैंक की शाखा कुतुबगंज में लेनेदेन करने वालों की भारी भीड़ लगी।
सहालग के कारण हरकोई अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक से रूपए निकालने पहुंचा था। यहां भारी भीड़ होने के कारण रुपये निकालने आए खाताधारक बार-बार घड़ी देखते नजर आए।
विज्ञापन
सभी को बैंक के निर्धारित समय दो बजे से पहले लेनदेन करना था। मगर इतने कम समय में सभी खाताधारकों को रुपये दे पाना संभव नहीं था। इसलिए शाखा प्रबंधक ने दो बजे के बजाय शाम पांच बजे तक खाताधारकों को सहूलियत देते हुए लेने किया।
शाखा प्रबंधक आशुतोष दुबे ने बताया कि दो बजे तक ही लेनदेन का सयम निर्धारित है। मगर खेती किसानी के साथ ही सहालग का समय चल रहा है। इसलिए लोगों की जरूरतों को देखते हुए उन्हे सहूलियत दी गई है।