फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The hawkers had killed the girl for the jewelery

गहने लूटने को फेरीवालों ने की थी बालिका की हत्या

Mon, 07 Jun 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
The hawkers had killed the girl for the jewelery
गोंडा। सकरौरा पूर्वी मोहल्ले के महिला शौचालय में छह दिन पहले बालिका के गहने लूटने के लिए फेरीवालों ने की थी। पुलिस ने बालिका हत्याकांड का खुलासा करते हुए फेरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए फेरीवालों के पास से बालिका से लूटे गए गहनों के टुकड़े बरामद हुए है।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सकरौरा पूर्वी मोहल्ले के पास के एक गांव रहने वाली 12 वर्षीया बालिका एक जून की दोपहर नगर पालिका के महिला शौचालय में शौंच के लिए गई थी। तभी बालिका की उसी के दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ देर बाद ही पास की एक और बालिका शौंच के लिए पहुंची तो उसने शौचालय में शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर वहां गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो बालिका की हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बालिका हत्याकांड के खुलासे के लिए कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ ही स्वाट टीम के प्रभारी सुनील कुमार सिंह, सर्विलांस टीम, फील्ड यूूनिट व डॉग स्क्वायड टीम को लगाया गया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पता चला कि कुछ दिनों पूर्व कस्बा करनैलगंज के सकरौरा पश्चिमी मोहल्ले में बाराबंकी जनपद से कुछ महावत लोग आकर रुके थे।
पड़ताल के दौरान पता चला कि उनके नाम मुन्नू महावत निवासी सिधौर थाना असंदरा जनपद बाराबंकी व नथुनी महावत निवासी बाकीपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी है। जो हत्या के दिन से ही फरार हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तफ्तीश के दौरान हत्या से जुड़े जो साक्ष्य मिले।
उससे दोनों की घटना में संदिग्धता पाई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को करनैलगंज के बहराइच मोड़ बैरागीपुरवा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से बालिका के सोने व चांदी के गहनों के कटे हुए टुकड़े बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पूछताछ के दौरान मुन्नू व नथुनी ने बताया कि एक जून को उन्होंने सार्वजनिक शौचालय में शौच के लिये जाते हुए बालिका को सोने की बाली व चांदी की पायल आदि पहने देखा था। जिसे लूटने के इरादे से वह दोनो शौचालय पहुंच गए और बालिका का उसके दुपट्टे से गला दबाकर जो उसने गहने पहने हुए गहने सोने की बाली व पायल निकालकर फरार हो गए थे।

दोनों ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला की बालिका की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों विभिन्न शहरों व गांवों में अपना डेरा लगाते हैं। वहीं रहकर नग बेचने का काम करते हैं। यहां भी नग बेचने आए थे। इसी बीच बालिका के गहने देखकर उसे लूटने के इरादे से गए थे और बालिका की हत्या करने के बाद गहने लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed