फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The general knowledge paper was interesting

Gonda News: रोचक लगा सामान्य ज्ञान का पेपर

Fri, 07 Nov 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The general knowledge paper was interesting
 करनैलगंज के रोजवुड इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओलंपियाड परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत: सोशल म
गोंडा। शिक्षा में प्रतिस्पर्धात्मक भावना व सामान्य ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड को लेकर शुक्रवार को विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सामान्य ज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों में आत्मविश्वास व उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

कक्षा तीन से 10वीं तक के बच्चों ने शुक्रवार को सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र तैयारी के अनुरूप व सरल था। एम्स इंटर कॉलेज में रजनी तिवारी की निगरानी में परीक्षा का आयोजन हुआ। छात्र विभोर शुक्ल, अग्रसर श्रीवास्तव, सक्षम सिंह ने कहा कि पेपर में कुछ प्रश्न सोचने पर मजबूर करने वाले थे, लेकिन अधिकांश सवाल सिलेबस पर आधारित व रोचक थे। रघुकुल विद्यापीठ में अंशु श्रीवास्तव की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुई। छात्र ज्ञानू मिश्र, अक्षत द्विवेदी, नम्रता जायसवाल, प्रज्ञा सिंह, अधिरा सिंह, परी सिंह ने बताया कि परीक्षा का स्तर बेहतर था। इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। आईसीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में काव्या शुक्ला, आश्वी शुक्ला, अंशुमान, श्रेया श्रीवास्तव, एस सिंह, समीर गुप्ता आदि ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा सुवंश मिलेनियम पब्लिक स्कूल, एम्स इंटर कॉलेज, नारायणा पब्लिक स्कूल, फुलवारी पब्लिक स्कूल, रोजवुड इंटर कॉलेज, श्री रघुकुल विद्यापीठ, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल, सनबीम स्कूल, आईसीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, एएसटी पब्लिक स्कूल बेलसर और पीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed