फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The five bjp candidates lost due to own opposition

अपनों के विरोध से हारे भाजपा के पांच प्रत्याशी

Mon, 02 Nov 2015 11:50 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
इसमें से करीब 14 प्रत्याशियों को जीत मिली लेकिन पांच सीट ऐसी थी जिस पर जीत पक्की मानी जा रही थी वह भी निकल गई। दुबहा बाजार से भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष जसवंतलाल सोनकर को समर्थित प्रत्याशी बनाया गया था। इस पर पार्टी के ही कुछ लोग दूसरे प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते रहे। लेकिन संगठन ने उस नाम को तवज्जो नहीं दिया।
विज्ञापन


इस पर संगठन व एक माननीय जसवंत लाल सोनकर के विरोध में दूसरे निर्दल प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने लगे। नतीजा जसवंत लाल सोनकर रनर प्रत्याशी ही बन कर रह गए। इसी तरह धनावा जिला पंचायत सीट से रमेश ओझा को समर्थित प्रत्याशी बनाया गया था।
विज्ञापन


लेकिन यहां सिद्धनाथ निषाद के पक्ष में  पार्टी के लोगों ने प्रचार किया और रमेश चुनाव हारकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। पंडरी कृपाल पश्चिमी से भाजपा ने लीलावती को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन यहां पार्टी के लोगों ने कांग्रेस के पदाधिकारी की पत्नी के समर्थन में प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मुजेहना में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता मिश्रा को बनाया गया था लेकिन यहां भी पार्टी के कद्दावर नेता ने विरोध कर दिया और राम उदार वर्मा का प्रचार किया। लिहाजा यह सीट भी भाजपा के हाथ से निकल गई।

वजीरगंज दक्षिणी से राम कृपाल सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था लेकिन इनका पर्चा ही उठवा दिया गया। भदुआ तरहर से भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नीरज मौर्य के विरोध में भी प्रचार कर बृजेश जायसवाल को जिताने की कोशिश की गई लेकिन यहां नीरज मौर्य ने अपने प्रयास पर ही चुनाव फतह कर लिया।


भाजपा के भितरघात का परिणाम यह रहा कि करीब पांच सीटें हाथ से निकल गईं और अब अंदर ही अंदर इसकी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। संगठन के पदाधिकारी इस पर मौन साधे हैं। वे बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन यह मानते हैं कि भितरघात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed