{"_id":"615b3fd48ebc3e607647c77f","slug":"the-farmer-who-was-guarding-the-field-was-killed-by-the-bull-gonda-news-lko598640333","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने मार डाला
विज्ञापन
गोंडा। किसानों के लिए मौत बनकर गांवों में सांड़ घूम रहे हैं।
खेत की रखवाली करने गए एक 65 वर्षीय किसान के ऊपर अचानक एक सांड़ ने हमला बोल कर उन्हें जमीन पर पटक दिया। जिससे किसान की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। मृतक के पुत्र की सूचना पर थाना परसपुर की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
ग्राम पंचायत सिंगरिया के मजरा संभाल पुरवा निवासी दलित सूर्यलाल ने थाने पर लिखित सूचना देकर अवगत कराया कि उसके पिता भगवाने (65) सोमवार की सुबह खेत की रखवाली करने गए थे कि अचानक एक सांड़ ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। उनके पिता संभल तक नहीं पाए और तब तक सांड़ ने उठा कर उन्हें जमीन पर पटक दिया।
जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर उनकी मृत्यु हो गयी। जिससे घर व मुहल्ले में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच। शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बेलसर। थाना उमरी बेगमगंज के ग्राम पंचायत गंगरोली पूरे पसियांन निवासी अमर जीत 12 वर्ष पुत्र गोविंद थाना तरबगंज रगड़ गंज बाजार आया हुआ था। बेलसर परसपुर मार्ग पर परसपुर की तरफ जा रही ट्रक में अमर जीत की साइकिल फंस गई। जिससे अमर जीत गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
लोगों ने सीएचसी बेलसर पहुंचाया जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया है। चांद पुर प्रधान अनिल पांडेय ने बताया की उक्त रोड पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना हो चुकी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा है।