फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The fair will not be held on Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर नहीं लगेगा मेला

Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
The fair will not be held on Kartik Purnima
इटियाथोक (गोंडा)। महर्षि उद्दालक मुनि की तपोस्थली पर मेले का आयोजन नहीं होगा। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष तिर्रेमनोरमा के पवित्र मनवर नदी के उद्गम स्थल पर विशाल मेला लगता है। यहां हर साल जिले भर से श्रद्धालु स्नान दान के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा मेले में सैकड़ों दुकानें भी लगाई जाती हैं।
विज्ञापन

इस बार कोरोना के चलते मेले का आयोजन प्रशासन ने टाल रखा है मगर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि मेले का आयोजन होगा या नहीं। फिलहाल कार्तिक पूर्णिमा के दौरान पवित्र मनवर सरोवर में स्नान दान की सीमित संख्या में ही अनुमति मिली है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासन से उन्हें मेले के बाबत कोई निर्देश अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

इस वजह से कोई निर्देश न मिलने तक मेले का आयोजन निरस्त माना जाएगा। उधर थाना खरगूपुर क्षेत्र के संझवल में लगने वाले धुसवा पोखरे पर भी मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। यहां पर भी बीते कई साल से लगातार मेले का आयोजन होता चला आ रहा है। थानाध्यक्ष खरगूपुर चितवन कुमार ने बताया कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन नहीं किया गया है। तिर्रेमनोरमा में मेले का आयोजन न होने पर पूरे परिसर में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed