{"_id":"61588eaa8ebc3e09f05910f5","slug":"the-faces-of-101-elders-blossomed-after-getting-respect-gonda-news-lko598314351","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान पाकर 101 बुजुर्गो के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान पाकर 101 बुजुर्गो के खिले चेहरे
विज्ञापन
गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव में वरिष्ठ नागरिकों को प्रशासन ने सम्मान दिया। वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जिले के 101 बुजुर्गों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टाउनहाल में आयोजित वृद्धजन दिवस पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने विधायक बावन सिंह व सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के साथ बुजुर्गों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटरा बाजार विधायक बावन सिंह ने कहा कि सरकार ने देश व प्रदेश के वरिष्ठ जनों को समुचित सम्मान देने का काम किया है। इसी क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में आज जिले के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जा रहा है, यह अत्यंत गौरव का विषय है।
सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि जो कभी नहीं हुआ वह हमारी सरकार कर रही है। हम विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। अपने गुरुजनों, वरिष्ठ जनों का सम्मान करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा कि सरकार वृद्धजनों के प्रति अत्यंत गम्भीर है। वर्षों पहले बनी वरिष्ठ नागरिक नीति का क्रियान्वयन न होने के कारण वृद्धजनों को सही स्थान व न्याय नहीं मिल सका है।
सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में वरिष्ठजनों को सम्मानित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इस अवसर पर सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सीआरओ जयनाथ यादव, एएसपी शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, सांसद गोण्डा के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, अजय सिंह, पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, ईओ नगर पालिका सहित जिले के वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे।