फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The entire staff of the ortho ward has been suspended in connection with the rat hopping incident

Gonda News: चूहों की उछलकूद मामले में आर्थो वार्ड का पूरा स्टाफ निलंबित

Fri, 16 Jan 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The entire staff of the ortho ward has been suspended in connection with the rat hopping incident
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड में दो दिन पहले चूहों की उछलकूद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्रिसिंपल डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने आर्थो वार्ड की इंचार्ज प्रतिभा यादव, स्टाफ नर्स नीरज शरणीवास्तव, अंकित सिंह और वार्ड बॉय रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया है। इन कर्मचारियों को महिला अस्पताल से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि कोविड वार्ड से आर्थो वार्ड को तत्काल शिफ्ट किया गया है। साफ-सफाई के कार्यों की पुनः समीक्षा की जा रही है। साथ ही, साफ-सफाई के लिए नियुक्त एएन कपूर एंड संस कंपनी को लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कंपनी से पूरे मामले में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

ये है मामला
वायरल वीडियो में चूहे वार्ड के ऑक्सीजन पैनल और मरीजों के बेड के पास उछलकूद करते नजर आए थे। प्रदेश शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया। डीएम प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार दोपहर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed