{"_id":"6a664f750dc4fbb278075da7","slug":"the-encroacher-removed-the-encroachment-before-the-high-court-hearing-gonda-news-c-100-1-gon1041-163068-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले कब्जेदार ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले कब्जेदार ने हटाया अतिक्रमण
Sun, 26 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज के शाहपुर में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। - संवाद
टिकरी। नवाबगंज के शाहपुर में तालाब की भूमि पर वर्षों से काबिज व्यक्ति ने हाईकोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले अतिक्रमण स्वयं हटा लिया। रविवार को कब्जेदार अब्दुल खालिक ने जेसीबी लगवाकर बाउंड्रीवॉल, एक बरामदा और दो मंजिला भवन सहित तीन कमरों को ढहा दिया। अब्दुल खालिक बसपा के पूर्व नेता राजिक उस्मानी के पिता हैं। उनके इस कदम से तालाब की जमीन कब्जामुक्त हो गई।
गांव निवासी मोहम्मद रफीक ने वर्ष 2015 में इस अवैध कब्जे की शिकायत की थी। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई न होने पर मामला हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ पहुंच गया था। यह मामला 29 जुलाई को अदालत में आदेश के लिए सूचीबद्ध है। याची के अनुसार, वर्ष 2015 में भी अदालत के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई थी, लेकिन तब केवल कब्रिस्तान की दीवार गिराकर औपचारिकता पूरी कर ली गई थी। इस बार सुनवाई से पहले ही कब्जेदार ने खुद निर्माण ढहा दिया। लेखपाल विनीत कुमार ने बताया कि संबंधित पक्ष ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया है। इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।