{"_id":"5f9ed7f58ebc3e9bca1b0161","slug":"the-elder-hanged-himself-after-the-attack-on-his-younger-brother-gonda-news-lko548105797","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई पर हमले के बाद बड़े ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई पर हमले के बाद बड़े ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
बभनान/मसकनवा (गोंडा)। मनिकपुर गांव के मजरे धर्मदासपुर में शनिवार की देर रात दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों भाई आपस में भिड़ गए। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर गड़ासे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद बड़ा भाई अपने निर्माणाधीन मकान में छिप गया।
घायल युवक को सीएचसी छपिया लाया गया। जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद बड़े भाई को जब गलती का एहसास हुआ तो उसने निर्माणाधीन मकान के बीम में लुंगी के सहारे लटककर जान दे दी। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष छपिया संजय तोमर ने बताया कि शनिवार की आधी रात के बाद थाना क्षेत्र के मनिकरपुर गांव के मजरा धर्मदासपुर गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उसके पड़ोसी रामअधार वर्मा ने अपने छोटे भाई अर्जुन वर्मा (32) पर सोते समय घर में गड़ासे से हमलाकर घायल कर दिया और खुद छत पर जाकर छिप गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष के मुताबिक जब वह रामअधार के घर पहुंचे तो उससे पहले ही रामअधार (40) ने अपने निर्माणाधीन मकान बीम में लुंगी के सहारे फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। बताया कि पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि आधी रात दोनों भाई पारिवारिक विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए थे। जिसमें अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी छपिया ले जाया गया। जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सीओ मनकापुर रामभवन यादव ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दो भाईयों में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें बड़े भाई रामअधार ने अपने छोटे भाई अर्जुन पर गड़ासे हमला कर दिया। इसके बाद खुद को मारने का प्रयास किया। इसके बाद रामअधार ने फंदे से लटककर जान दे दी। थानाध्यक्ष बताया कि रामअधार पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था रामअधार की शादी नहीं हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।