{"_id":"699b4dc38ec49bdc9b035184","slug":"the-district-ranks-eighth-among-the-10-worst-in-the-state-in-construction-of-multipurpose-panchayat-buildings-gonda-news-c-100-1-gon1003-152782-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण में प्रदेश के 10 खराब में जिला आठवें पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण में प्रदेश के 10 खराब में जिला आठवें पायदान पर
Mon, 23 Feb 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बहुउद्देशीय पंचायत भवन के निर्माण में प्रदेश के 10 खराब जिलों में से गोंडा आठवें पायदान पर है। यहां निर्माण शुरू हो गया है पर काम तेजी से नहीं चल रहा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लापरवाही पर नोटिस जारी किया है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में पांच पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति मिली थी। ब्लॉक रुपईडीह के बेलवाभान, लैबुड़वा, झंझरी के छाछपारा मुतवल्ली, पंडरीकृपाल के लुआवां और परसपुर के लोहंगपुर पंचायत में निर्माण शुरू करने के लिए किस्त भी जारी कर दी गई। मगर अभी तक सिर्फ लैबुड़वा, लुआवां और लोहंगपुर में काम शुरू किया गया। जबकि बेलवाभान और छाछपारा में काम शुरू नहीं हो सका है।
एक छत के नीचे सभी सुविधाएं देने के लिए 17.46 और 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन भवनों में बैठक हॉल, कार्यालय कक्ष, कर्मी आवास, और शौचालय जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। दावा है कि आपसी खींचतान में निर्माण नहीं शुरू हो पा रहा है। प्रदेश में जिले की प्रगति निचले पायदान पर चली गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा की गई है। नोटिस जारी कर संबंधित से कारण पूछा गया है।
विज्ञापन
एक कमरे में चल रहा पंचायत भवन
रुपईडीह। बेलवाभान ग्राम पंचायत में एक कमरे में अस्थायी तौर पर पंचायत भवन चल रहा है। सचिव राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि पंचायत भवन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद है। उच्चाधिकारियों को सभी स्थिति से अवगत करा दिया गया। निर्देश मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा। ग्राम प्रधान विवेक शुक्ल की ओर से पंचायत भवन संचालन के लिए एक कमरे का इंतजाम किया गया है। जहां पंचायतों की सभी जरूरतें पूरी की जा रही हैं।
किसी तरह से शुरू हुआ काम
लैबुड़वा ग्राम प्रधान संगीता का कहना है कि गांव के कुछ लोग ही काम नहीं होने दे रहे थे। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से काम शुरू कराया गया है। वहीं, पंडरीकृपाल के लुआवां में काम चल रहा है। सचिव सुभाषचंद्र पांडेय ने बताया कि काम छत स्तर तक पहुंच गया। जल्द ही दूसरी किस्त की मांग भेजी जाएगी। काम पूरा होने के बाद लोगों को सुविधाएं मिलने लगेंगी।